Protests erupt outside Kasba Police station as 3 arrested in alleged Kolkata college gang rape
महिलाओं के पास से चार लाख 70 हजार 500 रुपया भी जब्त किये गए है। गिरफ्तार महिलाओं के नाम रजनी गिरी (30) और रिया दास (29) है। दोनों खोरीबाड़ी के गौरसिंगजोत की रहने वाली हैं।
सिलीगुड़ी। भारत-नेपाल सीमा पर खोरीबाड़ी के गौरसिंगजोत से दो महिलाओं को 19 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया है। महिलाओं के पास से चार लाख 70 हजार 500 रुपया भी जब्त किये गए है। गिरफ्तार महिलाओं के नाम रजनी गिरी (30) और रिया दास (29) है। दोनों खोरीबाड़ी के गौरसिंगजोत की रहने वाली हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, खोरीबाड़ी थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पाकर रविवार अभियान चलाकर दोनों महिलाओं को पकड़ा। जब दोनों महिलाओ की तलाशी ली तो उसके पास से 19 ग्राम ब्राउन शुगर और लगभग पांच लाख रुपया बरामद हुआ। जिसके बाद दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। खोरीबाड़ी थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।